About Us Contact Us हिन्दी में  
राजभाषा
 

केन्द्रीय विद्यालय उमरोई कैंट 
बरापानी , शिलाँग (मेघालय)
प्रतिवेदन
(हिन्दी- पखवाडा)
(१४ सित. से २८ सित. २०११ तक)

केन्द्रीय विद्यालय उमरोई कैंट में दिनांक १४ सित. २०११ से २८ सित.२०११ तक हिन्दी पखवाडे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दिनांक १४ सित. को विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती डोली दास ने  दीप प्रज्ज्वलन  एवं सरस्वती पूजन के साथ पखवाडे का शुभारम्भ किया। प्राचार्या जी ने विद्यालय के छात्रों को हिन्दी भाषा के महत्व एवं रोजगार के क्षेत्र में हिन्दी की आवश्यकता के बारे में बताया। पखवाडे के संचालक एवं विद्यालय राजभाषा समिति के अध्यक्ष श्री शंकर लाल पिंगोलिया ने हिन्दी भाषा के महत्व के साथ हिन्दी पखवाडे के आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया।
तदनन्तर प्रात: कालीन प्रार्थना सभा के कार्यक्रमों में  प्रतिदिन अध्यापकों एवं छात्रों ने राष्ट्र-हित, राष्ट्रीय-एकता, एवं संस्कृति के बचाव हेतु हिन्दी के महत्व एवं आवश्यकता पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। साथ ही पखवाडे के दौरान प्रात:कालीन प्रार्थना-सभा के कार्यक्रम हिन्दी भाषा में ही संचालित किये गये।
पखवाडॆ के दौरान विद्यालय के समस्त् कर्मचारियों ने अपना अधिकांश कार्य हिन्दी भाषा मॆं ही सम्पन्न किया। हिन्दी पखवाडे के दौरान प्रतिदिन अन्तिम दो कालांशों में भाषण-प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी-प्रतियोगिता, हास्य- व्यंग्य नाटक-प्रतियोगिता, सचित्र-श्लोगन-प्रतियोगिता, कविता-पाठ-प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं छात्रों ने इनमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  अन्तत: दिनांक २८-०९-२०११ को पखवाडे के समापन समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या ने दीप प्रज्ज्वलन एव सरस्वती पूजन के द्वारा समापन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया।
समारोह के अन्तर्गत विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिसमें सरस्वती वंदना, समूह-गीत, नृत्य, नाटक आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। पखवाडे के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्राचार्या एवं अन्य अध्यापकॊं के कर-कमलॊं द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
          अन्त में प्राचार्या जी के आशीर्वचन एवं हिन्दी के विकास की मंगल कामना के  साथ ही हिन्दी पखवाडे के समापन समारोह के कार्यक्रम की समाप्ति हुई।




 
Library Blog Drawing & Painting by Primary CMP News letter (Primary) NAEP Activities Recent Transfers Admission Guidelines Developer's Team  
 
website layout designed by Master P. Jeevan, Class XI Sci, Developed by PGT Comp. Sci. Last update on  
This page is maintained by PGT Comp. Sci.